शरीर में ठंडक प्रदान करते है
पानी में भिगोकर तुलसी के बीजों का सेवन शरीर को गर्मी को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। तुलसी के बीजों में प्राकृतिक रूप से ठंडा करने के उच्च गुण होते हैं और ये पानी में अच्छे तरह से मिल भी जाते हैं। तुलसी के बीजों का सेवन आप नारियल दूध, शरबत और मिल्कशेक में भी कर सकते हैं।
मधुमेह में आरामदायक
सबजा बीज टाइप 2 डायबिटीज के लिए बेहद प्रभावी माने जाते हैं। ये बीज आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं और कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलने में मदद करते हैं। आपको बस करना ये है कि एक गिलास दूध में कुछ भीगे हुए बीज मिलाएं और नाश्ते में स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में सेवन करें। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा किए गए सर्वे से पता चलता हे कि जब टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों ने एक महीने तक अपने भोजन के बाद पानी में 10 ग्राम सब्जा बीज डालकर सेवन किया तो उनके भोजन के बाद ब्लड शुगर में 17% की गिरावट देखी गई है।
अनियमित पीरियड्स को दूर करने मे सहायता
यदिमहिलाओं को पीरियड्स में अनियमितता की शिकायत हो तो तुलसी के बीज का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है. इसके अलावा तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन करने से मासिक चक्र की अनियमितता भी दूर हो जाती है.
दस्त की समस्या से मिलता है छुटकारा
यदि आप दस्त की समस्या से बहुत परेशान हैं तो तुलसी के पत्तों का सेवन लाभदायक होता है. इसके पत्ते को जीरे के साथ मिलाकर पीस ले और उसे दिन में 3 से 4 बार चाटना चाहिए. ऐसा करने से दस्त रुक जाती है.
बढ़ाता है चेहरे की चमक
तुलसी स्कीन संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद है. इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर कील-मुहांसे नहीं रहते हैं और चेहरा क्लीन हो जाता है.
कैंसर का खतरा होता है कम
कई रिसर्चों में बताया गया है कि तुलसी का बीज कैंसर के इलाज में फायदमंद होते है. हालांकि, इस बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.
सांस की दुर्गंध को करता है दूर
तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल करने से सांस की दुर्गंध को दूर करने में काफी हद तक राहत मिलती हैं. नेचुरल होने के कारण इसका कोई साइडइफेक्ट नहीं है. यदि आपके मुंह से बदबू आ रही हो तो तुलसी के कुछ पत्तों को चबा लें. इसके सेवन से दुर्गंध चली जाती है.
No comments:
Post a Comment