Saturday, 25 January 2020

दुर्भाग्य को दूर करें काले तिल के ये उपाय

उपाय 1
हर रोज एक लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें काले तिल डाल दें। अब इस जल को शिवलिंग पर ऊँ नम: शिवाय मंत्र जप करते हुए चढ़ाएं। जल पतली धार से चढ़ाएं और मंत्र का जप करते रहें। जल चढ़ाने के बाद फूल और बिल्व पत्र चढ़ाएं। इस उपाय से शुभ फल प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

उपाय 2
कुंडली में शनि के दोष हों या शनि की साढ़ेसाती या ढय्या चल रही हो तो किसी पवित्र नदी में हर शनिवार काले तिल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय से शनि के दोषों की शांति होती है।

उपाय 3
दूध में काले तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं। इससे बुरा समय दूर हो सकता है। यह उपाय हर शनिवार को करना चाहिए।

उपाय 4
काले तिल का दान करें। इससे राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। कालसर्प योग, साढ़ेसाती, ढय्या, पितृ दोष आदि में भी यह उपाय किया जा सकता है।

उपाय 5
हर शनिवार काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। इस उपाय से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

उपाय 6
हर रोज शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें। इससे शनि के दोष शांत होते हैं। पुराने समय से चली आ रही बीमारियां भी दूर हो सकती हैं।

Monday, 20 January 2020

ग्रह शांति के उपाय


1 :- जब भी कोई व्यक्ति हमारे घर पर आये चाहे वह मेहमान हो या फिर कोई काम करने वाला व्यक्ति, उसे साफ़ पानी अवश्य पिलाना चाहिए | ऐसा करने से हम राहु का सम्मान करते है | इससे राहु से होने वाले कष्ट दूर होते है, जिससे घर में अचानक से आने वाले कष्ट और संकट दूर होते है |

2 :- जो लोग खाना खाकर अपनी झूठी थाली वहीं पर छोड़ देते है उन्हें जीवन में सफलता कभी भी स्थायी रूप से नहीं मिलती | ऐसे लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे लोग जीवन में कभी भी अच्छा नाम नहीं कमा पाते | इसके विपरीत जो लोग अपने झूठे बर्तन सही जगह पर रखते है इससे आप चंद्रमा और शनि का सम्मान करते है | इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है व राह में आने वाली सभी अड़चने दूर होती है |

 3:- यदि आपके घर में पेड़-पौधे है तो आप प्रतिदिन उनकी देखभाल करें | आपके घर के पेड़-पौधे भी आपके परिवार के ही सदस्य है उन्हें सुबह-शाम पानी देना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए | इससे आप बुध- सूर्य और चंद्रमा का सम्मान करते है | इससे सभी परेशानियाँ  स्वतः ही दूर होने लगती है | ऐसे लोगों से depression और anxiety जैसी बीमारियाँ भी दूर रहती है |

4 :- जो लोग जगह-जगह थूकते रहते है या बार-बार थूकने की आदत है ऐसे लोगों यश,सम्मान बहुत ही मुश्किल से प्राप्त होता है | यदि ऐसे लोगों को यश-सम्मान प्राप्त हो भी जाये तो अधिक समय तक नहीं टिकता | इसलिए थूकने आदि का कार्य wash basin जैसी जगहों पर ही करें

5 :- कुछ लोग जब कभी बाहर से आते है तो अपने जूते-चप्पल- मौजे इधर-उधर फेंक देते है | यदि आप भी ऐसा करते है तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दीजिए क्योंकि ऐसा करने से आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते है | इसके विपरीत आप जूते चप्पल सही जगह पर रखते है आपकी प्रतिष्ठा बनी रहती है |

6 :- बाहर से घर जाते समय जो लोग खाली हाथ जाते है उनके घर से लक्ष्मी धीरे-धीरे दूर होने लगती है | जो लोग हमेशा घर में कुछ न कुछ लेकर जाते है तो यह लक्ष्मी सूचक है, इसे वृद्धि का प्रतीक माना गया है | इस घर में रहने वाले सदस्यों की भी तरक्की होती है |

7 :- जब कभी भी आप खाना खाते है तो झूठन कभी भी न छोड़े, इससे आपके सभी 9 के नौ गृह ख़राब हो सकते है | जितनी भूख हो उतना ही खाना ले ताकि थाली में  झूठा न रहे |

Thursday, 16 January 2020

अंत समय की भविष्यवाणियां

दुनिया के हर कोने में हम अंत समय की परंपरा और भविष्यवाणियां, जो सभी एक दूसरे से मिलती-जुलती हैं, प्राप्त कर सकते हैं।


इनमें से अधिकांश भविष्यवाणियों ने हमें पृथ्वी पर बड़ी तबाही मचाने के लिए चेताया है जैसे कि निकटस्थ पोल शिफ्ट, जिसके परिणामस्वरूप बर्फ की चादर पिघल रही है और प्रबल भूकंप और सुनामी के कारण भूमि के विशाल क्षेत्र गायब हो रहे हैं।

ऐसी अनगिनत भविष्यवाणियां हैं जो थोड़ी बहुत सामान्य हैं : वे विशेष रूप से एक विशाल ग्रह के दृष्टिकोण के बारे में बात करतीे हैं जो समय-समय पर हमारे नजदीक आती हैं। यह ग्रह लेमुरिया और अटलांटिस में सभ्यताओं को मिटा देने वाले प्रलय को उजागर करने के लिए पूर्व के अवसरों में हमारे सौर मंडल में पहुँचा होगा। अब, यह हमारी वर्तमान सभ्यता का अंत करने के लिए आएगा और इस तरह एक नए युग को जन्म देगा।

इसे कई परंपराओं, भविष्यवाणियों और पवित्र पुस्तकों में विभिन्न नामों से पहचाना जाता है जैसे: बालशीत ग्रहलाल ग्रहवर्मवुडअजेंजोहर्कोलुबसबरनार्ड I इत्यादि। ऐसा ग्रह पहले से ही दूरबीनों से दिखाई देगा और इसका आकार बृहस्पति के आकार का लगभग छह गुना होगा।

जीवन की आवाजाही में, सब कुछ इसकी शुरुआत या इसके अंत तक लौटता है। इस प्रकार, हमारे पूर्व एनकाउंटर में हर्कोलुबस ने अटलांटिक सभ्यता का अंत कर दिया। ये तथ्य विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के सभी ‘यूनिवर्सल फ्लड्स ’के माध्यम से विधिवत संबंधित हैं।

कई लोगों ने ऐसी लौकिक घटना के बारे में बात की है। उनमें से एक वी.एम. राबोलू, जिसने जागृत चेतना के संकायों का उपयोग कर उस ग्रह के दृष्टिकोण में पूछताछ की, जिसने उन्हें उस स्वर्गीय शरीर पर शोध करने में सक्षम बनाया। अपनी रचना जिसका शीर्षक है 'हर्कोलुबस या रेड प्लेनेट', जिसे आलसीऑन एसोसिएशन द्वारा दुनिया भर में मुफ्त भेजा गया है, वे लिखते हैं:

'जब हर्कोलुबस पृथ्वी के क़रीब आता है और सूर्य के साथ संरेखित होता है, तो घातक महामारी पूरे ग्रह पर फैलना शुरू हो जाएगी। न तो डॉक्टरों को और न ही आधिकारिक विज्ञान को पता चलेगा कि वे किस तरह की बीमारियां हैं या उन्हें कैसे ठीक किया जाए। वे महामारी के सामने शक्तिहीन हो जाएंगे।’
त्रासदी और अंधकार का क्षण आएगा: कांप, भूकंप और ज्वार की लहरें। इंसान मानसिक रूप से असंतुलित हो जाएगा, क्योंकि वे न खा पाएंगे और न ही सो पाएंगे। खतरे का सामना करते हुए, वे पूरी तरह से पागल होकर, खुद को मौत के मुँह में धकेल देंगे।

वी. एम. राबोलू, गूढ़तावाद में महान कोलम्बियाई शोधकर्ता, ने मानवता को उस खतरे के बारे में चेतावनी देने के लिए अपनी आवाज उठाई। वह बताते हैं कि वास्तव में, यह हमारी सभ्यता और हमारी संस्कृति के अंत के बारे में बता सकता है। अपनी पुस्तक में, वह हमारे मनोवैज्ञानिक दोषों और सूक्ष्म प्रक्षेपण के लिए तकनीकों को खत्म करने की विधि सिखाता है क्योंकि आगामी मौजूदा आपदा से बचने के लिए केवल मौजूदा सूत्र हैं।

वी. एम. राबोलू यह कहते हुए अपनी रचना का समापन करते हैं: ‘प्रिय पाठकों: मैं बहुत स्पष्ट रूप से बोल रहा हूं ताकि आप गंभीरता से काम शुरू करने की आवश्यकता को समझें। जो भी काम कर रहा है उसे खतरे से बचाया जाएगा। यह आपके सिद्धांत बनाने या विचार-विमर्श करने के लिए नहीं है, बल्कि इस पुस्तक में दिए गए सच्चे शिक्षण का अनुभव करने के लिए है। हम किसी और चीज का सहारा नहीं ले सकते हैं।'



आलसीऑन एसोसिएशन

गैर-लाभकारी संगठन ने ‘हर्कोलुबस या रेड प्लेनेट’ के कार्य के प्रसार और वितरण के लिए एजेंट-सहयोगी के रूप में नियुक्त किया।

प्रकाशक : Ángel Prats
लेख़क : Joaquín Amórtegui Valbuena (वी.एम. राबोलू)

अंकशास्त्र से भविष्य


अगर हम अंक ज्योतिष के इतिहास के बारें में बतायें तो इस विद्या का इतिहास कुछ 10,000 साल पुराना बताया गया है। सालों पहले भी कई समाज इस विद्या का उपयोग कर अपना भविष्य खोजते आये थे। अंक ज्योतिष जैसे कि नाम से ही गणित पर आधारित विद्या लगती है तो यह विद्या सच में गणित पर आधारित है। अब जैसे की बात करें अगर साल 2016 के अंक मूल्य की तो इसकी गणना निम्न प्रकार से होगी

2016 = 2 + 0 + 1 + 6 = 9

तो इस प्रकार सन 2016 का अंक मूल्य हुआ– 9

अब सवाल यह उठता है कि क्या अंक शास्त्र पर विश्वास किया जा सकता है? तो इसका उत्तर हाँ है। यदि कोई अनुभवी व्यक्ति अंकशास्त्र से भविष्य बताता है तो उसके सही होने की उम्मीद 100 प्रतिशत होती है। इस विद्या में अनुभव ही काम करता है। व्यक्ति की सभी तरह की समस्याओं का हल अंकशास्त्र में है। 



मूलांक 1 वाले जातकों के लिए..

अंजान लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पुरानी समस्‍याओं का अंत होगा। घुटनों में और आपके रुके हुए कार्ये भी संपन्न होते चले जायेंगे।

मूलांक 2 वाले जातकों के लिए...

इस पूरे सप्‍ताह आप उत्‍साह से लबरेज रहेंगे। कार्यों के पूरे होने से आपके अंदर सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का भी अंत होगा।

मूलांक 3 वाले जातकों के लिए...

कार्यक्षेत्र में वरिष्‍ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही सभी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। संतान पक्ष की तरफ से सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। तंत्रोक्त देवी सूक्तम का पाठ इस महीने आने वाली आपकी सभी बाधाओं को दूर करता चला जायेगा।

मूलांक 4 वाले जातकों के लिए...

इस सप्‍ताह अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। इसके चलते आपका मन परेशान हो सकता है। इसके अलावा बीपी समस्‍या परेशान कर सकती है। काले कुत्‍ते को रोटी दें।  नकारात्मक ऊर्जा काम होगी।

मूलांक 5  वाले जातकों के लिए...

दांपत्‍य जीवन में कटुता आने से कार्यक्षमता प्रभावित होगी। ऐसे में तनाव लेने से बचें। आय के दृष्टिकोण से यह सप्‍ताह अच्‍छा रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। इस सप्‍ताह के शुक्रवार को श्री सूक्तम का पाठ करना लाभप्रद साबित होगा।

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए...
सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे सप्ताह आपके अंदर होता रहेगा। ऊर्जा के इसी प्रवाह के कारण बड़े से बड़ा कार्य भी आप पूरा करते चले जाएंगे। प्रारंभिक दिनों में चिंतामुक्त होकर अपने कार्य को अंजाम देते चले जाएंगे। व्यापारियों के लिए लाभ वाला सप्ताह है। नौकरी-पेशे से जुड़े लोगों के लिए पदोन्नित की संभावना है।

मूलांक 7  वाले जातकों के लिए...

भावनात्मक निर्णय और भावनात्मक आवेश में आकर इस सप्ताह किसी भी कार्य को न करें और किसी भी नए कार्य कि शुरुआत भी ना करें। बीमारी से जुड़ी समस्या इस सप्ताह आपके शरीर के साथ साथ आपके मन को भी खिन्न कर सकती है, अतः जरूरी है इनसे संबंधित  समस्याओं पर सप्ताह के प्रारम्भ से ही ध्यान रखें।

मूलांक 8 वाले जातकों के लिए...

इस सप्ताह प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं। इसका भरपूर लाभ भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। दूर की संभव है। विशेषकर व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह यात्रा विशेष लाभप्रद साबित होगी। साहित्य-संगीत और कला से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह उन्नति और समृद्धि देने वाला साबित होगा।

मूलांक 9 वाले जातकों के लिए...

व्यापारिक सूझ-बूझ से निर्णय सही और मुनाफे वाले साबित हो सकते हैं। इस सप्ताह अपनी बौद्धिक क्षमता और तर्क शक्ति के बल पर आप अपने बिगड़े हुए काम को भी बना लेंगे। आय के दृष्टिकोण से भी यह सप्ताह अच्छा-भला साबित होने वाला है। प्रेम सम्बन्ध और भी प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के अंतिम समय में कुछ मनमुटाव हो सकता है।


Wednesday, 15 January 2020

जन्म अंक के अनुसार से जाने गृह के उपाय

अंक ज्योतिष में प्रत्येक अंक का एक प्रतिनिधि ग्रह माना गया है, जिसका संबंधित अंक वाले व्यक्ति के संपूर्ण जीवन पर प्रभाव रहता है। जैसे अंक 1 का प्रतिनिधि ग्रह सूर्य है। इसलिए उस व्यक्ति पर सूर्य का पूर्ण प्रभाव रहेगा। उसके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, धन का आगमन सबकुछ सूर्य से संचालित होता है। इसी तरह अन्य अंक वालों को भी उस अंक के प्रतिनिधि ग्रह की कृपा प्राप्त होती। वैदिक ज्योतिष की तरह अंक शास्त्र में भी प्रत्येक अंक वाले व्यक्ति की सफलता के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। यदि अपने अंक के अनुसार उपाय करेंगे तो निश्चित रूप से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।इसके लिए सबसे पहले आपको अपना लाइफ पाथ नंबर पता होना चाहिए। लाइफ पाथ नंबर निकालने के लिए व्यक्ति को अपनी संपूर्ण जन्म तारीख का जोड़ करना होता है। जैसे किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 11. सितंबर. 1976 है, तो इन सभी अंकों का जोड़ कर लें। तारीख का जोड़ 2, महीने का जोड़ 9, वर्ष का जोड़ 23 यानी 5, अब इन सभी का जोड़ कर लें तो अंक 7 आएगा। यानी उस व्यक्ति का लाइफ पाथ नंबर हुआ 7

  • अंक 1 : यदि लाइफ पाथ नंबर 1 आया है तो इसका प्रतिनिधि ग्रह सूर्य है। इस अंक वाले व्यक्ति नेतृत्वकर्ता होते हैं। इन लोगों को जीवन में सफल होने के लिए अपने साथ सूर्य यंत्र रखना चाहिए। सोने का कोई आभूषण अंगूठी या कड़ा धारण करके रखें। इन्हें अपने घर की पूर्वी दिशा में सुनहरी क्रिस्टल बॉल रखना चाहिए।
  • अंक 2 : लाइफ पाथ नंबर 2 का प्रतिनिधि ग्रह है चंद्र। इन लोगों को यदि जीवन में सफल होना है। ऊंचाइयां छूना है तो कभी भी किसी का अपमान न करें। इन्हें चांदी का चंद्रमा बनवाकर अपने गले में धारण करना चाहिए। संभव हो तो चांदी के गिलास में प्रतिदिन पानी पीएं। शाम के समय किसी को पैसा उधार भूलकर भी न दें।
  • अंक 3 : लाइफ पाथ नंबर 3 का प्रतिनिधि ग्रह है बृहस्पति। अंक 3 वालों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में तभी सफलता मिलेगी जब ये बृहस्पति को प्रसन्न् रखेंगे। इसके लिए इन्हें सोना धारण करके रखना है। सोना नहीं पहन सकते तो पीतल का कड़ा दाहिने हाथ में पहनें। प्रत्येक गुरुवार को दूध में हल्दी डालकर पीएं|
  • अंक 4 : लाइफ पाथ नंबर 4 का प्रतिनिधि ग्रह है राहु। इस अंक वाले व्यक्तियों के कार्य में अक्सर रूकावटें आती हैं। उसे दूर करने के लिए अष्टधातु की अंगूठी पहनकर रखें। घर के दक्षिणी हिस्से में सफेद रंग का बल्ब जरूर लगाएं। घर में तुलसी का पौधा और दूर्वा लगाकर हर दिन उसे जल से सिंचित करें।
  • अंक 5 : लाइफ पाथ नंबर 5 का प्रतिनिधि ग्रह है बुध। इस अंक वाले ज्यादातर लोग लिखने-पढ़ने, बौद्धिक कार्यों से जुड़े रहते हैं। इन्हें जीवन में शिखर छूना है तो बुध को प्रसन्न् रखना होगा। इसके लिए हरा पेरिडॉट सोने की अंगूठी में हमेशा पहनें। बुधवार के दिन हरे रंग का कोई कपड़ा जरूर पहनें।
  • अंक 6 : लाइफ पाथ नंबर 6 का प्रतिनिधि ग्रह है शुक्र। यदि शुक्र खराब है तो इनका पारिवारिक जीवन कष्टप्रद रहता है। दोस्तों से इनकी नहीं बनती। रिश्ते छूट जाते हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए इन्हें सिल्वर रिंग अपने अंगूठे में पहनना चाहिए। घर के उत्तरी भाग में मनी प्लांट लगाएं।
  • अंक 7 : लाइफ पाथ नंबर 7 का प्रतिनिधि ग्रह है केतु। इस अंक वालों को जीवन में सफलता पाने के लिए काले पत्थर से बनी गणेशजी की प्रतिमा हमेशा अपने घर या दुकान, ऑफिस में रखना चाहिए। घर के गमले में तुलसी के साथ शमी का पौधा जरूर लगाकर रखें।
  • अंक 8 : लाइफ पाथ नंबर 8 का प्रतिनिधि ग्रह है शनि। जब-जब शनि कमजोर होता है, इस अंक वालों के जीवन में कई तरह के कष्ट आते हैं। वाहन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन सबसे बचने के लिए शनि यंत्र घर में रखें। लाल चंदन की माला गले में धारण करके रखें।
  • अंक 9 : लाइफ पाथ नंबर 9 का प्रतिनधि ग्रह है मंगल। इस अंक वालों को सफल होना है तो लाल मूंगे के बने गणेशजी का पेंडेंट गले में धारण करें। लाल मूंगे के गणेशजी की प्रतिमा अपने घर के ईशान, पूर्व या उत्तर में रखें। इससे समस्त प्रकार के सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

Monday, 6 January 2020

ज्योतिष उपाय धन की प्राप्ति के लिए (Astro upay to get the money)

 

ज्योतिष उपाय धन की प्राप्ति के लिए


(1) सोमवार को शिव-मंदिर में जाकर दूध मिश्रित जल शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा रूद्राक्ष की माला से 'ऊँ सोमेश्वराय नम:' का 108 बार जप करें। साथ ही पूर्णिमा को जल में दूध मिला कर चन्द्रमा को अर्ध्य देकर व्यवसाय में उन्नति की प्रार्थना करें, तुरन्त ही असर दिखाई देगा।
(2) यदि बेहद कोशिशों के बाद भी घर में पैसा नहीं रूकता है तो एक छोटा सा उपाय करें। सोमवार या शनिवार को थोड़े से गेहूं में 11 पत्ते तुलसी तथा 2 दाने केसर के डाल कर पिसवा लें। बाद में इस आटे को पूरे आटे में मिला लें। घर में बरकत रहेगी और लक्ष्मी दिन दूना रात चौगुना बढऩे लगेगी।
(3) घर में लक्ष्मी के स्थाई वास के लिए एक लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध व घी मिला लें। इसे पीपल के पेड़ की छाया के नीचे खड़े होकर पीपल की जड़ में डाले। इससे घर में लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।
(4) घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए एक मिट्टी के सुंदर से बर्तन में कुछ सोने-चांदी के सिक्के लाल कपड़े में बांधकर रखें। इसके बाद बर्तन को गेहूं या चावल के भर कर घर के वायव्य (उत्तर-पश्चिम) कोने में रख दें। ऐसा करने से घर में धन का कभी कोई अभाव नहीं रहेगा।
(1) सोमवार को शिव-मंदिर में जाकर दूध मिश्रित जल शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा रूद्राक्ष की माला से 'ऊँ सोमेश्वराय नम:' का 108 बार जप करें। साथ ही पूर्णिमा को जल में दूध मिला कर चन्द्रमा को अर्ध्य देकर व्यवसाय में उन्नति की प्रार्थना करें, तुरन्त ही असर दिखाई देगा।
(2) यदि बेहद कोशिशों के बाद भी घर में पैसा नहीं रूकता है तो एक छोटा सा उपाय करें। सोमवार या शनिवार को थोड़े से गेहूं में 11 पत्ते तुलसी तथा 2 दाने केसर के डाल कर पिसवा लें। बाद में इस आटे को पूरे आटे में मिला लें। घर में बरकत रहेगी और लक्ष्मी दिन दूना रात चौगुना बढऩे लगेगी।
(3) घर में लक्ष्मी के स्थाई वास के लिए एक लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध व घी मिला लें। इसे पीपल के पेड़ की छाया के नीचे खड़े होकर पीपल की जड़ में डाले। इससे घर में लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।


Sunday, 5 January 2020

चक्र तीर्थ मंदिर

भगवान प्रेमियों के लिए अच्छा है निर्वाण चाहने वालों को सप्ताह के सभी दिनों का अनुभव


timings

 अवधि 30 मिनट से 1 घंटे के

प्रवेश शुल्क  

कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।


मंदिर के विषय में अनुश्रुति -

लखनऊ का ऐतिहासिक शहर अपने विभिन्न मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।ऐसे ही मंदिरों में से एक चक्र तीर्थ मंदिर है जो नैमिशण्य के पवित्र स्थान पर स्थित है।यह स्थान महाभारत से संबंधित अनेक मिथकों और दंतकथाओं से परिपूर्ण है।माना जाता है कि चक्र तीर्थ को परमेश्वर का चक्र माना जाता है जहाँ ब्रह्मा ने रुककर पृथ्वी में प्रवेश किया और उस स्थान को पवित्र घोषित कर दिया।मिथक की एक दूसरी कथा इस स्थान पर लोकप्रिय हिन्दू भगवान् विष्णु के सुदर्शन चक्र के साथ संबद्ध है।इस शोभायात्रा भरे सरोवर में स्नान करने और अपने पापियों को धोने के लिए अनेक भक्त इस कुंड में एकत्र होते हैं।पूल के चारों ओर के असंख्य मंदिर और ईश्वरत्व के अलावा, जो स्थान की आभा को सुंदर बनाते हैं, पूल का अद्भुत डिजाइन, जिसमें 'चक्र' सुशोभित हैं, एक ऐसा दृश्य है जो आने वाले हर व्यक्ति के मन में आश्चर्य और भक्ति की भावना का आह्वान करेगा।

Saturday, 4 January 2020

बुरा समय बदलने के लिए फिटकरी के उपाय

फिटकरी सिर्फ पानी की गंदगी ही नहीं, बल्कि वातावरण की नकारात्मकता भी खत्म करती है। फिटकरी में नकारत्मकता को ग्रहण करने की शक्ति होती है। यहां जानिए फिटकरी के 5 उपाय जो घर की नकारात्मकता और बुरे समय को दूर करते हैं। इसके उपायों से घर का वातावरण सकारात्मक होता है तो हमें कार्यों में सफलता मिल सकती है।

पहला उपाय

अगर कड़ी मेहनत के बाद भी भाग्य का साथ नहीं मिल पा रहा है तो एक काले कपड़े में फिटकरी बांधकर दरवाजे पर लटका दें। इस उपाय घर में नकारात्कता नहीं आएगी और भाग्य का साथ मिलने लगेगा।


दूसरा उपाय



बाथरूम में एक कटोरी फिटकरी भरकर रखें। महीने में एक बार इस कटोरी में रखी फिटकरी को बदल लेना चाहिए। इस उपाय से फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा ग्रहण कर लेती है।

तीसरा उपाय

घर के सभी कमरों से नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए फिटकरी को पीस ले और फिर हर कोने में रख दे | यह घर की नेगेटिव एनर्जी को खीच लेता है और घर में बरकत होने लगती है |

चौथा उपाय

फिटकरी से आप नजर दोष को भी दूर कर सकते है | यदि किसी व्यक्ति को नजर लग गई हो तो उसके सिर से पैर तक फिटकरी का एक टुकड़ा 7 बार वार लें। इसके बाद फिटकरी का ये टुकड़ा आग में जला दें। इस उपाय से बुरी नजर उतर जाती है।

पांचवां उपाय



अगर रात में किसी को बुरे सपने आते है या आप नींद में डरते है तो सोते समय सिर के पास फिटकरी रख ले । इस उपाय को करने से सभी रात्रि की नकारात्मक शक्तियां फिटकरी द्वारा खीच ली जाएगी और आपको अच्छे से नींद आएगी | सात दिन बाद फिटकरी को बदल ले |

Friday, 3 January 2020

रात के समय कर लें ये उपाय, भय से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र में बहुत से उपाय बताए गए हैं जिन्हे अपनाने से जातक के जीवन की समस्याएं खत्म हो जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जो केवल रात को करने चाहिए। इन उपायों के बारे में कहा जाता है कि अगर इन उपायों को पूरी निष्ठा से किया जाए तो हर मुश्किल काम आसान हो जाता है।

रोज़गार प्राप्ति के लिए नींबू लेकर किसी चौराहे पे जाएं और उसे काट कर चार टुकड़े कर दें। उसके बाद इन चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें और घर वापस जाएं। ध्यान रहे ये उपाय करने के बाद पीछे मुड़कर बिल्कुल न देखें।

रात को चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें फिर कोई इन्हें सफ़ेद मिष्ठान अर्पण करें। मान्यता है इससे आर्थिक और पारिवारिक समस्या का निदान होता है साथ ही मानसिक शांति प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक संकट के निदान के लिए श्री सूक्तम का पाठ करने की सलाह दी गई है।

विवाह में देरी हो तो एक पान के पत्ते पर एक सुपारी और एक हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें और श्री शिव दारिद्र दहन स्तोत्र का पाठ करें।

रोज़ाना भस्म का टीका करें, इससे नज़र दोष, ग्रह बाधा और प्रेत बाधा आदि से मुक्ति मिलती है।

रोगों से छुटकारा पाने के लिए एक पान का अखंडित पत्ता, एक गुलाब का ताज़ा फूल और कुछ बताशे लेकर रोगी के ऊपर से 31 बार वार कर किसी चौराहे पर रख दें और बिना वहां से बिना पलटे चले जाएं