Sunday, 12 April 2020

भारतीय वेद

"वेद" शब्द "विद" से बना है जिसका अर्थ है: "जानना".  वेदों की रचना वेद व्यास ने की थी जिन्हे  कृष्णद्वैपायन  के नाम से भी जाना जाता है । वेदों की रचना वैदिक संस्कृत में की गई है । वेद चार है - ऋग्वेद, यजुर वेद, साम वेद और अथर्व वेद हैं । ऋग्वेद सबसे प्राचीन वेद हैं। गायत्री मंत्र ऋग्वेद वर्णित हे, यह सूर्य देवता को अर्पित मंगलाचरण हैं। साम वेद लगभग पूरी तरह से ऋगवेद पर आधारित है । भारतीय शास्त्रीय संगीत का स्रोत साम वेद को माना गया है । यजुर्वेद में प्राचीन संस्कारो के साथ पढ़े जाने के मंत्र हैं। अथर्ववेद में मुख्य रूप से जादू, चमत्कार, चिकित्सा, विज्ञान और दर्शन के मंत्र हैं । आयुर्वेद की उत्पत्ति अथर्व वेद से हुई है ।

No comments:

Post a Comment