Thursday, 16 January 2020

अंकशास्त्र से भविष्य


अगर हम अंक ज्योतिष के इतिहास के बारें में बतायें तो इस विद्या का इतिहास कुछ 10,000 साल पुराना बताया गया है। सालों पहले भी कई समाज इस विद्या का उपयोग कर अपना भविष्य खोजते आये थे। अंक ज्योतिष जैसे कि नाम से ही गणित पर आधारित विद्या लगती है तो यह विद्या सच में गणित पर आधारित है। अब जैसे की बात करें अगर साल 2016 के अंक मूल्य की तो इसकी गणना निम्न प्रकार से होगी

2016 = 2 + 0 + 1 + 6 = 9

तो इस प्रकार सन 2016 का अंक मूल्य हुआ– 9

अब सवाल यह उठता है कि क्या अंक शास्त्र पर विश्वास किया जा सकता है? तो इसका उत्तर हाँ है। यदि कोई अनुभवी व्यक्ति अंकशास्त्र से भविष्य बताता है तो उसके सही होने की उम्मीद 100 प्रतिशत होती है। इस विद्या में अनुभव ही काम करता है। व्यक्ति की सभी तरह की समस्याओं का हल अंकशास्त्र में है। 



मूलांक 1 वाले जातकों के लिए..

अंजान लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पुरानी समस्‍याओं का अंत होगा। घुटनों में और आपके रुके हुए कार्ये भी संपन्न होते चले जायेंगे।

मूलांक 2 वाले जातकों के लिए...

इस पूरे सप्‍ताह आप उत्‍साह से लबरेज रहेंगे। कार्यों के पूरे होने से आपके अंदर सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का भी अंत होगा।

मूलांक 3 वाले जातकों के लिए...

कार्यक्षेत्र में वरिष्‍ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही सभी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। संतान पक्ष की तरफ से सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। तंत्रोक्त देवी सूक्तम का पाठ इस महीने आने वाली आपकी सभी बाधाओं को दूर करता चला जायेगा।

मूलांक 4 वाले जातकों के लिए...

इस सप्‍ताह अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। इसके चलते आपका मन परेशान हो सकता है। इसके अलावा बीपी समस्‍या परेशान कर सकती है। काले कुत्‍ते को रोटी दें।  नकारात्मक ऊर्जा काम होगी।

मूलांक 5  वाले जातकों के लिए...

दांपत्‍य जीवन में कटुता आने से कार्यक्षमता प्रभावित होगी। ऐसे में तनाव लेने से बचें। आय के दृष्टिकोण से यह सप्‍ताह अच्‍छा रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। इस सप्‍ताह के शुक्रवार को श्री सूक्तम का पाठ करना लाभप्रद साबित होगा।

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए...
सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे सप्ताह आपके अंदर होता रहेगा। ऊर्जा के इसी प्रवाह के कारण बड़े से बड़ा कार्य भी आप पूरा करते चले जाएंगे। प्रारंभिक दिनों में चिंतामुक्त होकर अपने कार्य को अंजाम देते चले जाएंगे। व्यापारियों के लिए लाभ वाला सप्ताह है। नौकरी-पेशे से जुड़े लोगों के लिए पदोन्नित की संभावना है।

मूलांक 7  वाले जातकों के लिए...

भावनात्मक निर्णय और भावनात्मक आवेश में आकर इस सप्ताह किसी भी कार्य को न करें और किसी भी नए कार्य कि शुरुआत भी ना करें। बीमारी से जुड़ी समस्या इस सप्ताह आपके शरीर के साथ साथ आपके मन को भी खिन्न कर सकती है, अतः जरूरी है इनसे संबंधित  समस्याओं पर सप्ताह के प्रारम्भ से ही ध्यान रखें।

मूलांक 8 वाले जातकों के लिए...

इस सप्ताह प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं। इसका भरपूर लाभ भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। दूर की संभव है। विशेषकर व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह यात्रा विशेष लाभप्रद साबित होगी। साहित्य-संगीत और कला से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह उन्नति और समृद्धि देने वाला साबित होगा।

मूलांक 9 वाले जातकों के लिए...

व्यापारिक सूझ-बूझ से निर्णय सही और मुनाफे वाले साबित हो सकते हैं। इस सप्ताह अपनी बौद्धिक क्षमता और तर्क शक्ति के बल पर आप अपने बिगड़े हुए काम को भी बना लेंगे। आय के दृष्टिकोण से भी यह सप्ताह अच्छा-भला साबित होने वाला है। प्रेम सम्बन्ध और भी प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के अंतिम समय में कुछ मनमुटाव हो सकता है।


No comments:

Post a Comment