01,10,19,28 जिनका बर्थडेट है...
02,11,20,29 जिनका बर्थडेट है...
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। धन से सम्बंधित समस्याएं हल होंगी। कही निवेश ना ही करें या करें तो काफी सोच-विचार करके ही करें। चिंता, तनाव, अवसाद से दूर रहे वर्ना मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते है। कोई जमीन या घर खरीद सकते है।
03,12,21,30 जिनका बर्थडेट है...
करियर के लिये साल अच्छा रहेगा। कार्य-क्षेत्र में उन्नति तो होगी साथ ही बदलाव के अवसर भी आयेंगे। जोश के साथ होश से भी कार्य भी करें। सेहत और रिश्तों का ख्याल रखें। धन के मामले में साल फायदा दे सकता है।
04,13,22,31 जिनका बर्थडेट है...
आपके रुके हुए बहुत से काम इस वर्ष हो जायेंगे। पिछले किये गये कार्यो के अच्छे परिणाम आयेंगे। धन, संपत्ति के हिसाब से वर्ष अच्छा है। जरुरत के हिसाब से आपको लोन या अपनों से आर्थिक मदद मिल जायेगी। सेहत पर कुछ संकट आ सकता है, तो उसका ख्याल रखें। रिश्तों में अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
05,14,23 जिनका बर्थडेट है...
नौकरी या व्यवसाय में नई शुरुआत करने के लिये अच्छा वर्ष है। काम के सिलसिले में विदेश या किसी नई जगह जा सकते है। जो लोग अपने ट्रांसफर की आस लगाये है उन्हें खुश-खबरी मिल सकती है। धन के मामले में वर्ष साथ देगा। हेल्थ की किसी भी समस्या में तुरंत डॉक्टर के पास जाये, थोड़ी भी लापरवाही गंभीर नुकसान पंहुचा सकती है। अपने रिश्तों को संभाल कर चले कुछ परेशानी पैदा हो सकती है।
06,15,24 जिनका बर्थडेट है...
आय में इजाफे के चांस है, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। ऐसी जगह की ट्रेवल कर सकते है, जहां आपको अध्यात्मिक शांति मिले। स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अधिक निभाने का वर्ष है।
07,16,25 जिनका बर्थडेट है...
आने वाले नए अवसर को आपने अपनाया तो आपकी जिन्दगी एक नये क्षितिज की तरफ बढ़ेगी। कार्यो की सफलता के साथ ही भौतिक सुख-सुविधाये भी बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता बनाये रखना ही बेहतर होगा, साथ ही साथ लोगों से मेल-जोल भी बढ़ाये। सेहत का ध्यान रखेंगे तो वह बिलकुल परेशान नहीं करेगी।
08,17,26 जिनका बर्थडेट है...
जिंदगी में कई ऐसे मुकाम आयेंगे जब आपको सोच-समझ कर आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी नई जगह जाकर काम-काज करना पड़े तो जाने में हिचके नहीं, अच्छा ही रहेगा। अचानक धन लाभ के भी अवसर आ सकते है।
09,18,27 जिनका बर्थडेट है...
इस वर्ष आपको संभल कर चलना होगा। आर्थिक मामलों से ले कर काम में भी उतार-चढ़ाव झेल सकते है। एक्सरसाइज करें, सेहत अच्छी रहेगी।
No comments:
Post a Comment